देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अभी भी कई राज्यों
में लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है. यही वजह है कि अभी Bollywood और South फिल्मों की शूटिंग शरू नहीं हुई है.
देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या दिन
प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि थियेटर कब खुल सकेंगे.
यही वजह है कि कई फिल्म मेकर्स धीरे-धीरे अपनी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज़ करने का मन बना रहे हैं.
जैसा कि आप सभी जानते
हैं कि 12 जून को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की Bollywood फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ (Gulabo Sitabo) अमेज़न प्राइम
वीडियो (Amazon Prime) पर रिलीज हुई थी.
अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में भी हमें OTT प्लेटफॉर्म पर ही देखने को मिल सकती हैं. आइये इनके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.
Top 8 Upcoming Bollywood Movies Releasing on OTT Platforms
1. गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (Gunjan Saxena: The Kargil Girl) : इस फिल्म में जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) लीड रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म को करण जौहर (Karan Johar) के होम प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज़ होगी जिसकी रिलीज़ डेट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है.
2. शकुंतला देवी (Shakuntala Devi) : इस फिल्म में विद्या बालन,
सान्या मल्होत्रा और अमित साध जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं.
यह
फिल्म अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज़ की जाएगी. इस
फिल्म की भी रिलीज़ डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है.
3. सड़क 2 (Sadak 2) : इस फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया है. फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) लीड रोल में नजर आएंगे.
पहले
यह फिल्म थियेटर में 10 जुलाई को रिलीज़ होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस
फिल्म को थियेटर में रिलीज़ करना इम्पॉसिबल नजर आ रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह
फिल्म Disney+ Hotstar पर रिलीज़ हो सकती है. हालांकि अभी तक
इस बारे में कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. आपको बताना चाहते हैं कि 'सड़क 2' साल 1991 में रिलीज़ हुई फिल्म 'सड़क' का स्वीकल होगी.
इन सब के अलावा हाल ही में मिली ख़बरों के मुताबिक हॉटस्टार ने कई बड़ी फिल्मों के साथ अग्रीमेंट किया है. इसलिए कई बॉलीवुड फिल्में हॉटस्टार अपने प्लेटफार्म पर रिलीज़ कर सकता है. इन फिल्मों में
4. द बिग बुल (The Big Bull) : इस फिल्म में अभिषेक बच्चन (Abhishek
Bachchan) और इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) लीड रोल में हैं.
फिल्म को अजय देवगन (Ajay Devgn) प्रोड्यूस
कर रहे हैं. यह फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज़ हो सकती है.
5. लूटकेस (Lootcase) : ये एक कॉमेडी फिल्म है जो पिछले काफी लंबे समय से लटकी हुई है. फिल्म में कुनाल खेमू (Kunal Khemu), विजय राज (Vijay Raaz), गजराज राव (Gajraj Rao) और रणवीर शोरी (Ranvir Shorey) जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं.
पहले ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होनी थी लेकिन
अब थियेटर बंद होने की वजह से यह फिल्म भी हॉटस्टार पर रिलीज़ हो सकती है.
6. शिद्दत (Shiddat) : इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के भाई सनी कौशल (Sunny
Kaushal) और राधिका मदान (Radhika Madan) लीड
रोल में नजर आने वाले हैं.
इस फिल्म को टी-सीरीज (T-Series) ने
प्रोड्यूस किया है और ये फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज़ हो सकती है.
7. मिमि (Mimi) : इस
फिल्म में कृति सेनन (Kriti Sanon) और पंकज
त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) लीड
रोल में नजर आएंगे. पहले ये फिल्म जुलाई 2020 में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोना
की वजह से इस फिल्म की रिलीज़ डेट भी आगे बढ़ा दी गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म
के भी हॉटस्टार पर रिलीज़ होने चांस लग रहे हैं.
8. दिल बेचारा (Dil Bechara) : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस दुनिया को छोड़कर चले गए.
सुशांत ने मुंबई में अपने ही घर में सुसाइड कर ली, जिसके बाद देश के सभी लोग शोक में
हैं. सुशांत को आखिरी बार फिल्म ‘ड्राइव’ (Drive) में देखा गया था जो नेटफ्लिक्स पर
रिलीज़ हुई थी.
बता दें, सुशांत की आने
वाली फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) है, जिसकी
शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है. इस फिल्म में सुशांत के साथ सैफ अली खान (Saif Ali
Khan) और संजना संघी (Sanjana Sanghi) भी नजर
आने वाली हैं.
पहले यह फिल्म 8 मई को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म भी
हॉटस्टार पर रिलीज़ की जा सकती है.
इन सब फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम' (Laxmmi Bomb) और अजय देवगन
(Ajay Devgn) की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ (Bhuj: The Pride of India) को
लेकर भी ये खबरें आ रही हैं कि ये देनों फिल्में भी Disney+Hostar पर रिलीज़ की जा सकती हैं.
लेकिन ये दोनों बड़े बैनर की फिल्में इसलिए OTT
प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने से इन फिल्मों को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए इन
दोनों फिल्मों के बारे में फिलहाल कुछ भी कहना गलत होगा.
देखिये वीडियो:
देखिये वीडियो:
4 टिप्पणियाँ
83FE59C320
जवाब देंहटाएंhacker kirala
hacker arıyorum
tütün dünyası
hacker bul
hacker kiralama
C0A01F32
जवाब देंहटाएंErzurum Esçort
Bilecik Esçort
Kırşehir Esçort
Elazığ Esçort
Ordu Esçort
Ardahan Esçort
Erzincan Esçort
Muğla Esçort
Balıkesir Esçort
F9EBEE44
जवाब देंहटाएंKiraz
Bayındır
Burhaniye
Elmadağ
Çorlu
Karatay
Belek
Gemlik
Dilovası
B758B6E4
जवाब देंहटाएंKaraburun
Ölüdeniz
Ezine
Anamur
Kuşadası
Meram
İnegöl
Sorgun
Yakuplu