Adsense

Covid 19: Kanika Kapoor की 5वीं रिपोर्ट भी निकली पॉजिटिव, डॉक्टर्स ने कही ये बात

जैसा कि आप सभी जानते हैं दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते खूब अफरा तफरी मची हुई है. इसी वजह से कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है. भारत में भी यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए किया गया है. 
kanika kapoor corona virus update
Kanika Kapoor 5th Covid-19 Report is also Positive
आपको बता दें, कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कनिका कपूर विदेशी दौरे से भारत आई थीं जिसकी वजह से उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था. इसके बाद कनिका को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

बता दें, कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है. आपको बता दें, कोरोना संक्रमित मरीज का हर 48 घाटों में टेस्ट होते है. 


इसी बीच कनिका की पिछली चारों रिपोर्ट्स Covid-19 पॉजिटिव आई थीं. अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक कनिका की पांचवीं रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उनके घरवालों और रिश्तेदारों में बैचैनी बढ़ गई है. 
हालांकि अस्पताल के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया है कि सिंगर की हालत अभी स्थिर है और चिंता करने की कोई बात नहीं है. 

आपको बता दें, कनिका ने अपनी पांचवीं रिपोर्ट आने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी और लिखा था कि वह उम्मीद करती हैं कि उनकी अगली रिपोर्ट निगेटिव आए. 

इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा था कि “जिंदगी हमे समय का सही इस्तेमाल करना सिखाती है जबकि समय हमे जिंदगी की कीमत समझाता है.”


इतना ही नहीं इस दौरान कनिका ने पोस्ट में यह भी लिखा था कि वन अपने परिवार और अपने बच्चों से मिलने के लिए काफी उत्सुक हैं. उन्हें परिवार की बहुत याद आ रही है. 

गौरतलब है कि कनिका कोरोना संक्रमित होने के बावजूद कई लोगों से मिली थी. इस दौरान वह कई पार्टियों में भी गई थीं. लेकिन जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात को माना कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है तो लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया था. जिसके बाद उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी थी.

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ


  1. İnsanlar günümüzde iletişim kurmanın yeni yollarını ararken, teknolojinin sunduğu imkanlar sayesinde daha yakından bağlantı kurabiliyorlar. Özellikle uzak mesafelerde yaşayanlar için, görsel ve sesli iletişim büyük bir kolaylık sağlıyor. Bu bağlamda, ihtiyaç duyulan anlarda whatsapp görüntülü şov gibi hizmetler önemli bir rol oynuyor ve iletişimi daha samimi hale getiriyor. Böylece, sevdiklerinizle aranızdaki bağlar güçleniyor ve duygularınızı daha iyi ifade edebiliyorsunuz.

    जवाब देंहटाएं