7 Celebrities Death In 2020 Including Wajid Khan Irrfan Khan Rishi Kapoor
साल 2020 पूरी दुनिया के लिए मनहूस
होता दिख रहा है. अभी तक कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि बहुत से लोग अभी भी
अस्पतालों में जूझ रहे हैं.
इसी बीच फिल्मी और टीवी सितारों के लिए यह भी साल कुछ
ठीक नहीं रहा. देखा जाए तो अभी तक 7 सितारे दुनिया को अलविदा कह चुके हैं.
1. इरफान खान – Irrfan Khan
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) इसी साल रिलीज़ हुई थी.
लेकिन इस साल 29 अप्रैल को इरफान खान कैंसर से जंग
हार गए और 53 साल की उम्र में इनका निधन हो गया.
2. ऋषि कपूर – Rishi Kapoor
इरफान खान के बाद बॉलीवुड के एक और दिग्गज और सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इरफान खान से ठीक एक दिन बाद यानी 30 अप्रैल को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.
3. वाजिद खान – Wajid Khan
बॉलीवुड के जानी मानी म्यूजिक
डायरेक्टर की जोड़ी साजिद-वाजिद में से आज यानी 1 जून को वाजिद खान का देहांत हो गया. ये दोनों पिछले कई सालों से साथ में काम
करते आ रहे थे.
बता दें, हाल ही में वाजिद का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. इसी बीच
उन्हें कोरोना संक्रमित भी पाया गया. इसी के चलते वह भी जिंदगी से जंग हार गए.
4. प्रेक्षा मेहता – Preksha Mehta
टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता भी इसी साल इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं. इन्हें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘पैडमैन’ (Padman) में भी देखा गया था.
इसके अलावा ये
टीवी पर लाल इश्क, मेरी दुर्गा और क्राइम पेट्रोल जैसे कई टीवी
सीरियल में भी नजर आ चुकी थीं. बता दें, प्रेक्षा ने आत्महत्या की थी और रिपोर्ट्स
के मुताबिक वह लॉकडाउन की वजह से डिप्रेशन में थीं.
5. सेजल शर्मा - Sejal Sharma
टीवी की एक और एक्ट्रेस सेजल शर्मा भी
इस साल जिंदगी की जंग हार गईं. इन्होने भी आत्महत्या की थी जिसकी वजह पर्सनल बताई
जा रही है.
हालांकि अभी भी इस मामले की जांच चल रही है. इन्हें स्टार प्लस के टीवी
शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में देखा गया था.
6. निम्मी - Nimmi
60 के दशक की मशहूर अदाकारा निम्मी भी इसी साल इस दुनिया को अलविदा कह गईं. लॉकडाउन में ही इनका निधन हो गया था. बता दें, इनकी उम्र 87 साल थी.
7. मोहित बघेल - Mohit Baghel
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर मोहित बघेल भी इस दुनिया को छोड़ गए. बता दें, इन्हें सलमान खान (Salman Khan) की फ़िल्म 'रेडी' (Reddy) और ‘जय हो’ (Jai Ho) में देखा गया था.
महज 26 साल की उम्र में मोहित कैंसर से जंग हार गए.
इन्होने अपने होम टाउन मथुरा में आखिरी सांस ली थी.
2 टिप्पणियाँ
428B05B402
जवाब देंहटाएंmmorpg oyunlar
sms onay
türk telekom mobil bozum
güvenilir takipçi satın alma siteleri
fatura ile takipçi
AE7599317D
जवाब देंहटाएंLooking for high-quality printing solutions? Discover top-notch services at DTF Printing & DTF Transfers in Bergen County, New Jersey | DTFhub, where innovation meets reliability. Whether you're customizing apparel or creating unique transfers, their expertise ensures vibrant, durable results. Visit their website to learn more about their offerings and elevate your printing projects today.