Adsense

'KGF Chapter 2' के चाहने वालों के लिए आई बुरी खबर, निराश हो जायेंगे यश के फैंस


KGF 2 Release Date Update: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ (KGF- Chapter 1) साल 2018 में रिलीज़ हुई थी. यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. 

kgf 2 when will be released
KGF - Chapter 2

चूंकि यह फिल्म साउथ के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज़ की गई थी, इसलिए बॉलीवुड में इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया था.

आपको बता दें, ‘केजीएफ’ के साथ-साथ शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘जीरो’ (Zero) भी रिलीज़ हुई थी, जो ‘केजीएफ’ की वजह से बुरी तरह फ्लॉप हो गई. 
उसी दौरान इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF- Chapter 2) की भी घोषणा हुई थी. यही वजह है कि इस फिल्म के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘केजीएफ 2’ साल 2020 के आखिरी क्वार्टर में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक अब इस फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया है. यह यश के फैंस के लिए बेहद ही चौंकाने वाले खबर है.

Sooryavansham Unknown Facts In Hindi: सूर्यवंशम से जुड़ी 15 अनसुनी और रोचक बातें



जैसा कि आप सभी जानते हैं कि देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते सभी फिल्मों की शूटिंग बंद है. यही वजह है कि ‘केजीएफ 2’ की रिलीज़ में देरी होनी स्वाभाविक है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मेकर्स ने इस फिल्म को अगले साल यानी 2021 मी रिलीज़ करने का फैसला लिया है.



गौरतलब है कि ‘केजीएफ 2’ में इस बार बॉलीवुड से संजय दत्त (Sanjay Dutt) और रवीना टंडन (Raveen Tandon) की भी एंट्री हुई थी. 
रवीना टंडन फिल्म में भारतीय प्रधानमंत्री रामिका सेन (Ramika Sen) के किरदार में नजर आयेंगी, जिनका किरदार इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) से प्रभावित बताया जा रहा है. 

इनके अलावा संजय दत्त फिल्म में अधीरा नामक एक खतरनाक विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे.

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

  1. 7000898C2C
    Discover the latest trends and updates in the industry by visiting https://dtfhub.com. It offers valuable insights and resources that can help you stay informed and ahead of the competition. Whether you're a professional or just curious, exploring this platform can provide you with useful knowledge and tools. For more information, check out https://dtfhub.com.

    जवाब देंहटाएं