Alia Bhatt Childhood Memories
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं जो आज इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. बता दें, बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो बचपन में भी काफी फेमस हुआ करते थे.
वर्तमान में जिस तरह सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena
Kapoor) के सुपुत्र तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का स्टारडम किसी बड़े स्टार से कम नहीं है, उसी तरह आलिया भट्ट (Alia
Bhatt) भी उन्ही स्टार किड्स में से एक रह चुकी हैं.
Paatal Lok वेब सीरीज की हो रही है Sacred Games से तुलना, जानिए कौन है सबसे बेहतर?
हाल ही में आलिया भट्ट के बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. जैसा कि आप खुद देशकर सकते हैं कि इस तस्वीर में आलिया को पहचान पाना बेहद ही मुश्किल है.
तस्वीर में आलिया को उनके
पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने
अपने हाथों में पकड़ा हुआ है और आलिया बेहद ही क्यूट नजर आ रही हैं.
इसके अलावा भी कई तस्वीरें सोशल
मीडिया पर वायरल हुई हैं जो खूब पसंद की जा रही हैं. ये सभी तस्वीरें अलिया भट्ट
के एक फैन पेज के माध्यम से शेयर की गई हैं. इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को खूब
पसंद किया जा रहा है.
अलिया भट्ट का करियर
आलिया भट्ट के बारे में बात करें तो वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनाना चाहती थी. इसके बारे में वह कई बार इंटरव्यू में भी बता चुकी हैं. अलिया भट्ट को सबसे पहले साल 1999 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘संघर्ष’ (Sangharsh) में देखा गया था.
इस फिल्म को भट्ट कैम्प के तहत भी बनाया गया था. फिल्म में उन्होंने
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के बचपन का रोल अदा किया था.
फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आशुतोष राणा
(Ashutosh Rana) भी नजर आये थे.
बॉलीवुड डेब्यू
इसके बाद बतौर लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साल 2012 में रिलीज़ हुई करण जौहर (Karan Johar) के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (Student of The Year) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
इस फिल्म से आलिया के साथ-साथ वरुण धवन (Varun Dhawan)
और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने भी अपने
करियर की शुरुआत की थी.
आपको बता दें, आलिया भट्ट बचपन में काफी मोटी और क्यूट दिखती थी जिसकी वजह से उन्हें आलू कहकर भी बुलाया जाता था. आलिया की बचपन की तस्वीरें देखकर आप भी इनके दीवाने हो जायेंगे.
पर्सनल लाइफ में आलिया भट्ट बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डेट कर रही हैं. उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं.
पिछले करीब 2 सालों से दोनों के एक साथ कई मौकों पर देखा गया है. साथ ही आलिया
भट्ट भी अधिकांश समय रणबीर कपूर के घर पर बिताती नजर आती हैं.
Madhuri Dixit Birthday Special: अनिल कपूर से संजय दत्त कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है धक-धक गर्ल का नाम
आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 47.5 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं.
इसके अलावा
अलिया भट्ट का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वह वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं. इनके
यूट्यूब चैनल पर 1.4 मिलियन सब्सक्राइबर हो चुके हैं.
अपकमिंग फिल्में
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की बात करें तो ये अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), नागार्जुन (Nagarjuna), मौनी रॉय (Mouni Roy) जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं.
इसके अलावा अलिया को संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela
Bhansali) की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) में भी देखा जायेगा.
2 टिप्पणियाँ
B7CB745344
जवाब देंहटाएंTakipçi Satın Al
Ücretsiz Abone
Yüklemeden Oynanan Oyunlar
4AC740DDD5
जवाब देंहटाएंbs elmas hilesi
standoff 2 gold hilesi
pubg mobile uc hilesi
instagram takipçi hilesi
tiktok beğeni hilesi
telegram üye hilesi
car parking coin hilesi
brawl stars yopmail hesapları
weplay para hilesi