Adsense

5 November in History: देश और दुनिया के इतिहास में 5 नवंबर का दिन

What Happened on this day: 5 November in History

What Happened on this day: 5 November in History


5 November in History: दोस्तों, आज हम आप सभी रीडर्स के लिए कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं और ख़बरों को लेकर आये हैं जो आज के दिन यानि 5 November से जुड़ी हैं. सभी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी आने वाली परीक्षाओं की तैयारी आसानी से करें. 


उम्मीद है इनसे आपको काफी मदद मिल सकती है. तो आइये जानते हैं आखिर देश और दुनिया के इतिहास में 5 नवंबर का दिन कितना महत्वपूर्ण है?


Education से सम्बंधित सभी पोस्ट एक साथ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : CLICK HERE


What Happened on this day: 5 November in History


1556 : पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया.


1630 : स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर.


1639 : मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना.


1678 : जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया.


1725 : स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये.


1811 : स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष.


1854 : क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया.


1870 : महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म.


1895 : आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला.


1872 : यू एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित.


1914 : फ्रांस और ब्रिटेन ने तुर्की के खिलाफ युद्ध छेड़ा. इससे पहले विश्व युद्ध का दायरा बढ़ा.


1920 : इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना.


1922 : ब्रिटिश पुरातत्ववेत्ता हॉवर्ड कार्टर और उसके साथियों ने मिस्र की राजाओं की घाटी में फराओ तूतनखामन के कब्र के द्वार का पता लगा लिया. मिश्र के राजा पीरामीडों में दफनाए गए थे जिसमें प्रवेश करने के मार्ग का पता इससे पहले नहीं चल सका था.


1930 : अमेरिका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति बाबित्त के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला.


1937 : एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया.


1940 : फ्रेंकलिन डी. रूजवेल्ट संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में एक अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए.


1943 : द्वितीय विश्व युद्ध: वेटिकन सिटी पर हवाई बमबारी छापे


1945 : कोलंबिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ


1951 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.


1956 : मिस्र और इस्राइल की सेनाओं के बीच स्वेज नहर के आसपास संघर्ष के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाएं मिस्र पहुंचीं.


1961 : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की.


1976 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.


1994 : जार्ज फोरमैन ने माइकल मूर को हराकर 45 वर्ष की आयु में विश्व हेवीवेट चैंपियन का खिताब जीता.


1995 : इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर हत्या.


1999 : वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन.


2001 : भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की.


2002 : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी


2004 : गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को ख़ाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इस्रायली संसद ने मंजूरी दी.


2006 : इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सज़ा सुनाई.


2006 : इराक के पूर्व राष्टÑपति सद्दाम हुसैन को दो साथियों सहित 1982 में 148 शियाओं की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई.


2007 : चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज 1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा.


2007 : चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा.


2012 : सीरिया में आत्मघाती बम विस्फाेट में 50 सैनिक मरे.


2013 : इसरो द्वारा मंगलयान का प्रक्षेपण.


5 नवंबर को जन्मे व्यक्ति (5 November Birth in Today History)


1271 : महमूद ग़ज़ान, मंगोल राजा


1549 : फिलिप डी मोर्ने, फ्रांसीसी लेखक


1615 : इब्राहिम प्रथम, तुर्क सुल्तान


1715 : जॉन ब्राउन, अंग्रेजी लेखक


1835 : मोरित्ज़ ज़ेप्स, ऑस्ट्रियाई पत्रकार


1846 : डंकन इस्गॉर्डन बॉयस, विक्टोरिया क्रॉस के पुरस्कार विजेता


1850 : एला व्हीलर विलकॉक्स, अमेरिकी लेखक


1851 : चार्ल्स डुप्यू, फ्रांस के प्रधान मंत्री


1854 : पॉल सबेटियर, नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रांसीसी रसायनज्ञ


1870 : चित्तरंजन दास : महान् स्वतंत्रता सेनानी.


1885 : विल डुरंट, अमेरिकी इतिहासकार


1895 : चार्ल्स मैकआर्थर, अमेरिकी लेखक


1913 : अल्बर्ट कैमस, नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रांसीसी लेखक


1917 : बनारसी दास गुप्ता : हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी


1920 : डगलस नॉर्थ, अमेरिकी अर्थशास्त्री


1921 : उदयराजसिंह : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार


1927 : विभूति नारायण सिंह भारतीय स्वतंत्रता पूर्व काशी राज्य के अंतिम काशी नरेश थे.


1930 : अर्जुन सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ


1945 : जनरल पीटर पेस, अमेरिकी जनरल


1950 : थोरबजर्न जगलैंड, नॉर्वे के प्रधान मंत्री


1955 : करण थापर, भारतीय पत्रकार


1988 : विराट कोहली, भारतीय पुरुष क्रिकेटर


1988 : गेलिन मेंडोंका अभिनेत्री


1992 : अथिया शेट्टी अभिनेत्री


5 नवंबर को हुए निधन (5 November Deaths in Today History)


1915 : फ़िरोजशाह मेहता : भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता.


1950 : फ़ैयाज़ ख़ाँ : ध्रुपद तथा ख़याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक


1982 : विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक.


1998 : नागार्जुन रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि


2008 : बी. आर. चोपड़ा : हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक


2009 : प्रभाष जोशी हिन्दी पत्रकारिता के आधार स्तंभों में से एक थे.


2011 : भूपेन हज़ारिका : भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे.


Special Request:


उम्मीद करते हैं कि भविष्य में आने वाली लगभग सभी परीक्षाओं में इन सवालों को पढ़कर आपको काफी मदद मिल सकती है. इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें और अपने सभी ग्रुप में शेयर भी करें. साथ ही 5 November in History से जुड़ी ये जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट जरूर करें, धन्यवाद.


देश और दुनिया के इतिहास में नवंबर का महिना : 1 नवंबर से 30 नवंबर का इतिहास और उसकी प्रमुख घटनाएं


नवंबर

11 नवंबर

21 नवंबर

नवंबर

12 नवंबर

22 नवंबर

नवंबर

13 नवंबर

23 नवंबर

नवंबर

14 नवंबर

24 नवंबर

नवंबर

15 नवंबर

25 नवंबर

नवंबर

16 नवंबर

26 नवंबर

नवंबर

17 नवंबर

27 नवंबर

नवंबर

18 नवंबर

28 नवंबर

नवंबर

19 नवंबर

29 नवंबर

10 नवंबर

20 नवंबर

30 नवंबर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ