On This Day : What Happened Today In History – 7 September?
दोस्तों, आज हम आप सभी रीडर्स के कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं और ख़बरों को लेकर आये हैं जो आज के दिन यानि इतिहास में 7 September से जुड़ी हैं. सभी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से करें.
तो आइये जानते
हैं आखिर देश और दुनिया के इतिहास में 7 सितम्बर
का दिन कितना महत्वपूर्ण है?
Education से सम्बंधित सभी पोस्ट एक साथ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : CLICK HERE
Today in History: What Happened on 7 September in the Past History?
देश और दुनिया के इतिहास में 7 सितम्बर को हुई कुछ अहम घटनाओं और मुख्य ख़बरों की जानकारी पढ़ें :-
1701 : जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने आज ही के दिन 1701 में फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये गए.
1812 : बोरोडिनो
के युद्ध में नेपोलियन ने 7 सितंबर 1812 को रूसी सेना को पराजित किया.
1813 : अमेरिका
के लिए सबसे पहली बार आज ही के दिन 1813 में ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग
किया गया.
1822 : ब्राजील
ने 7 सितंबर 1822 को पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की.
1826 : बांग्ला
भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस
का जन्म 7 सितंबर 1826 में हुआ.
1860 : लेडी
एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन आज ही के दिन 1860 में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई.
1887 : संस्कृत
के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का जन्म 7 सितंबर 1887 को हुआ था.
Today History : 6 September का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 6 सितम्बर का दिन
1902 : ऑस्ट्रेलिया
में 7 सितंबर 1902 को भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने
वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की.
1906 : बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना 7 सितंबर 1906 में हुयी.
1911 : बुल्गारिया
के 36वें प्रधानमंत्री
टोडर ज़िकोव का जन्म 7 सितंबर 1911 को हुआ था.
1917 : भारतीय
चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का जन्म 7 सितंबर 1917 को हुआ था.
1921 : अमेरिका
के न्यू जर्सी में 7 सितंबर 1921 को पहली मिस अमरिका सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.
1922 : ब्रिटिश
लेखक, निर्माता और अभिनेता
डेविड क्रॉफ्ट का जन्म 7 सितंबर 1922 को हुआ था.
1923 : विएना
में इंटरपोल की स्थापना 7 सितंबर 1923 को हुई.
1927 : फिलियो
टेलर ने आज ही के दिन 1927 में पूर्णतः इलेक्ट्राणिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की.
1929 : फिनलैंड
में 7 सितंबर 1929 को नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के
डूबने से 136 लोगों की मौत हो गई.
Today History : 5 September का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 5 सितम्बर का दिन
1931 : लंदन
में 7 सितंबर 1931 को गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ.
1933 : अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता इला रमेश भट्ट का जन्म 7 सितंबर 1933 को हुआ था.
1934 : प्रसिद्ध
फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का जन्म 7 सितंबर 1934 को हुआ था.
1940 : द्वितीय
विश्वयुद्ध में 7 सितंबर 1940 को जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाइ की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित
ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर बमबारी आरंभ कर दी.
1943 : टेक्सास
के ह्यूस्टन में 7 सितंबर 1943 को एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत हो गई.
1948 : मलयालम
फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म 7 सितंबर 1948 को हुआ था.
1950 : प्रसिद्ध
लेखक, नाट्य निर्माता तथा
निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म 7 सितंबर 1950 को हुआ था.
1953 : निखिता
खुर्स्चियो आज ही के दिन 1953 में सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचीव चुनी गईं.
1963 : अशोक
चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म 7 सितंबर 1963 को हुआ था.
Today History : 4 September का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 4 सितम्बर का दिन
1965 : चीन
ने आज ही के दिन 1965 में घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को
सुदृढ़ करेगा.
1965 : भारतीय
सीमा पर 7 सितंबर 1965 को चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा.
1977 : इथोपिया
ने आज ही के दिन 1977 में सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े.
1979 : स्कॉट
रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा 7 सितंबर 1979 को स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल
कार्यक्रमों की शुरुआत की.
1986 : विशप
डेस्मंड टूटू आज ही के दिन 1986 में नोबेल पुरस्कार जीतने के पश्चात 2 वर्ष के लिए केपटाउन के पहले काले आर्च विशप
बने.
1997 : जैरे
के राष्ट्रपति रहे मोबुतु सेस सीको का निधन 7 सितंबर 1997 को हुआ था.
1997 : बेस्ट
मिंस्टर आइवी तक राजकुमारी डायना की आज ही के दिन 1997 में 4 मील लंबी शवयात्रा निकली जिसका सीधा प्रसारण लाखों लोगों ने टीवी पर देखा.
1998 : अंतर
संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 7 सितंबर 1998 को 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ.
1998 : स्वतंत्रता
सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का निधन 7 सितंबर 1998 को हुआ था.
Today History : 3 September का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 3 सितम्बर का दिन
1999 : एथेंस
में 7 सितंबर 1999 को 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए.
2002 : आज ही
के दिन 2002 में इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के
नये राष्ट्रपति बने.
2004 : फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को आज ही के दिन 2004 में पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने.
2005 : तेल
के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट 7 सितंबर 2005 को पेश की.
2005 : मिस्र
में 7 सितंबर 2005 को पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ.
2006 : बेरेंट्स
सागर में 7 सितंबर 2006 को रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के
दो सदस्यों की मौत.
2008 : भारत-अमेरिका
परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने आज ही के दिन 2008 में भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की
छूट दी.
2008 : बंगाल
के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता
बनर्जी के बीच 7 सितंबर 2008 को सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति
बनी.
Today History : 2 September का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 2 सितम्बर का दिन
2008 : कनाडा
ने आज ही के दिन 2008 में जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त
किया.
2008 : खगोलविदों
ने 7 सितंबर 2008 को हमारी आकाश गंगा के बीचो बीच मौजूद विशालकाय
ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई.
2009 : सूखे
को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने आज ही के दिन 2009 में ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये.
2009 : भारत
के पंकज आडवाणी ने 7 सितंबर 2009 में विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता.
2009 : 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की
फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को आज ही के दिन 2009 में मिला.
2011 : दिल्ली में रात 11:28 बजे रिक्टर पैमाने पर आज ही के दिन 2011 में 4.2 तीव्रता का 6 सेकेंड तक चलने वाला भूकंप आया जिसका केंद्र हरियाणा के सोनीपत में स्थित था.
2011 : रूसी
विमान याकोवलेव याक-42 के आज ही के दिन 2011 में उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 22 हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित 44 लोगों की मौत हो गई.
2011 : दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार आज ही के दिन
2011 में संख्या-5 के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए.
2011 : क्वेटा (पाकिस्तान) के सिविल लाइन्स क्षेत्र में 7 सितंबर 2011 को कमिश्नर कार्यालय के पास विस्फोटक भरी कार से हुए दो आत्मघाती धमाकों में एक एफसी अधिकारी समेत 21 लोग मारे गए और 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए.
2012 : दक्षिण-पश्चिम
चीन में 7 सितंबर 2012 को आए भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये.
2013 : त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल
रोमेश भंडारी का निधन 7 सितंबर 2013 को हुआ था.
उम्मीद करते हैं कि
भविष्य में आने वाली लगभग सभी परीक्षाओं में इन सवालों को पढ़कर आपको काफी मदद मिल
सकती है. इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें और अपने सभी ग्रुप में शेयर भी करें.
धन्यवाद.
4 टिप्पणियाँ
3E7F98EB72
जवाब देंहटाएंhacker bulma
hacker kirala
tütün dünyası
-
-
126C337FAA
जवाब देंहटाएंhacker kiralama
hacker arıyorum
tütün dünyası
-
-
676ABE3F6F
जवाब देंहटाएंWhatsapp Şov
Whatsapp Görüntülü Show Numaraları
Whatsapp Görüntülü Show
1E6E7BA9
जवाब देंहटाएंesçort bartın
kundu esçort
milas esçort
batman esçort
serdivan esçort
siirt esçort
bayburt esçort
ümraniye olgun esçort
görüntülü sex