Adsense

ब्लॉकबस्टर फिल्म Aarya ने पूरे किये 16 साल: Allu Arjun के फैंस ने ट्रेंड किया #16YearsForMagicalAARYA


साउथ के स्टाइलिश स्टार के नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फैन फॉलोइंग साउथ के अलावा देश के बाकि राज्यों में भी बहुत अधिक है. पिछले कई सालों से इनकी हिंदी में डब की गई फ़िल्में दर्शकों को खूब पसंद आती रही हैं. 

allu arjun movie arya 2004
16 Years of Arya

आपको बता दें, अल्लू अर्जुन के शुरुआत करियर की फिल्म ‘आर्या’ (Arya) उनके लिए बेहद लकी साबित हुई थी. ‘आर्या’ 7 मई 2004 में रिलीज़ हुई थी. 

यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 16 साल हो गए हैं. 
यही वजह है कि अल्लू अर्जुन के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के 16 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हैशटैग 16YearsForMagicalAARYA ट्रेंड करना शुरू कर दिया है. 



बता दें, यह आर्टिकल लिखने तक इस हैशटैग पर 5.55 लाख से ज्यादा त्वीट्स हो चुके हैं. यदि इस फिल्म के बारे में बात करें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा अनु मेहता (Anu Mehta) और शिवा बालाजी (Siva Balaji) भी नजर आये थे. 



इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार (Sukumar) ने किया था. आपको बता दें, यह सुकुमार के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी. इतना ही नहीं यह अल्लू अर्जुन के करियर की दूसरी फिल्म थी, जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट सबित हुई.

Happy Birthday Raai Laxmi: राय लक्ष्मी के जन्मदिन पर देखिये उनकी 8 खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस फिल्म का डांस नंबर ‘आ अंटे अमलापुरम’ उस साल काफी पॉपुलर हुआ था. उस दौरान डांस के दीवानों के बीच इस गाने ने खूब धूम मचाई थी. बाद में इस गाने के का रीमिक्स वर्जन भी बनाए गए.



यदि अल्लू अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो इस साल इनकी फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ (Ala Vaikunthapurramloo) रिलीज़ हुई थी. यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. 
हालांकि यह फिल्म अभी तक हिंदी में डब नहीं हो पाई है. इनकी आने वाली फिल्मों में पुष्पा (Pushpa) और आइकॉन (Icon) शामिल हैं. ये दोनों ही फ़िल्में साल 2020-2021 के बीच रिलीज़ की जायेंगी.

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

  1. 63E1AD0613
    For high-quality custom apparel, many businesses and individuals turn to professional services like DTF Printing & DTF Transfers in Bergen County, New Jersey | DTFhub. They offer a wide range of printing options to suit various needs, ensuring vibrant and durable results. Whether you're looking to create personalized gifts or expand your product line, their expertise can help bring your designs to life. Trusting local specialists ensures quick turnaround times and personalized customer service.

    जवाब देंहटाएं