Ikea to pay 46 Million Dollar to the family of toddler crushed by dresser
ऐसा
बहुत ही कम देखने को मिलता है कि सिर्फ अलमारी गिरने से किसी व्यक्ति की मौत हो
जाये. लेकिन ऐसा सच में हुआ है जब एक अलमारी के गिरने मात्र से ही एक 2 साल के
बच्चे की मौत हो गई. इतना ही नहीं अलमारी कंपनी पर मुकदमा किया गया, जिसके बाद
कंपनी 331 करोड़ रुपये
का मुआवजा देगी.
| Ikea to pay 46 Million Dollar to family of toddler crushed by dresser |
दरअसल
यह मामला अमेरिका का है, जहां पर मई 2017 में जोसेफ डडेक नाम के दो साल के बच्चे के ऊपर
कपड़े की अलमारी गिर गई थी. इसके तुरंत बाद बच्चे की मौत हो गई.
ख़बरों के मुताबिक, अलमारी बनाने वाली कंपनी का नाम आइकिया (Ikea) की है
जिसने बच्चे के परिवार वालों के साथ ये समझौता किया है.
जोसेफ
के माता-पिता का नाम जोलिन और क्रेग डडेक है. उन्होंने कहा, “हमने कभी सोचा नहीं था
कि महज 30 इंच के
ड्रेसर के गिरने से हमारे बच्चे का दम घुट जाएगा.
![]() |
| IKEA - USA |
हमें इस बारे में बाद में पता
चला कि अलमारी डिजाइन से ही अस्थिर थी. वह सुरक्षा मानकों को भी पूरा नहीं करती थी.
ऐसा हादसा पहले भी कई बच्चों के साथ हो चुका था.”
जोसेफ
के पिता का कहना है कि वो ये केस इसलिए लड़ रहे थे, ताकि दुनियाभर के लोगों को इस घटना के बारे में
पता चले और वो आगे से सतर्क रहें. क्योंकि ऐसा हादसा किसी के साथ भी हो सकता है.
बताया
जा रहा है कि इसी कंपनी की अलमारियों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. साल
2016 में भी इसी
कंपनी ने 3 परिवारों को
360 करोड़ रुपये
का मुआवजा दिया था.
बताया
जा रहा है कि इतने बड़े जुर्माने के बाद आइकिया (Ikea) कंपनी ने
अपनी ऐसी लाखों अलमारियों को रिकॉल किया है. यह कंपनी के इतिहास में पहला ऐसा
मामला है, जिसने इतनी बड़ी मात्रा में किसी उत्पाद को वापस मंगाया है.
वैसे आइकिया
कंपनी काफी पुरानी है. इसकी स्थापना साल 1943 में फिडोर इंगवार कैम्प्रेड ने की थी. रिपोर्ट्स
के मुताबिक यह कंपनी पिछले साल 3.25 लाख करोड़
रुपये की कमाई कर चुकी है.

3 टिप्पणियाँ
57705B18
जवाब देंहटाएंÇerkezköy
Cide
Akdeniz
Kapaklı
Balgat
Fethiye
Turgutreis
Erbaa
Sivrihisar
90004E0F
जवाब देंहटाएंÇiğli
Serik
Dinar
Nilüfer
Etlik
Akyurt
Silivri
Söke
Yeşilyurt
7D17FC16
जवाब देंहटाएंÇerkezköy
Esenkent
Kandıra
Batıkent
Kozan
Gebze
Siverek
Çatalca
Burhaniye