Adsense

बॉलीवुड के टॉप 5 सुपरस्टार और उनके करियर की सबसे बड़ी फ़िल्में

Social18 पर आप सभी का फिर से स्वागत है. हम आपके लिए हर रोज देश और दुनिया से जुडी रोचक ख़बरें, एंटरटेनमेंट और सेलेबस सम्बंधित मजेदार जानकारी, घर बैठे पैसे कैसे कमायें, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, टेक्निकल टिप्स और ट्रिक्स तथा सरकारी नौकरी से संबंधित सभी जरूरी जानकारी लेकर आते रहते हैं. आज के नए टॉपिक के साथ हम फिर से हाजिर हैं.

दोस्तों, बॉलीवुड में हर साल नए रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं. सभी सुपरस्टारर्स की नई फ़िल्में रिलीज़ होती हैं और वो अपनी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देते हैं. आज की पोस्ट में हम बॉलीवुड के टॉप 5 सुपरस्टार सलमान, आमिर, शाहरुख़, अक्षय और अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बात करेंगे. आइये जानते हैं, इनके करियर की सबसे बड़ी फ़िल्में कौन सी हैं?
5. अक्षय कुमार
akshay kumar highest grossing movies


बॉलीवुड के खिलाडी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 168 करोड़ रूपये कमाए और वही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 311 करोड़ रूपये था.
4. अजय देवगन
ajay devgn highest grossing movies
बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार में से एक अजय देवगन ने अपने करियर में कई बड़ी फ़िल्में दी हैं. लेकिन अभी तक इनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ जो पिछले साल रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 206 करोड़ रूपये कमाए थे. दुनिया भर में फिल्म 311 करोड़ रूपये से भी ज्यादा कमा चुकी है.
3 शाहरुख़ खान
shahrukh khan highest grossing movies
बॉलीवुड के किंग खान और रोमांस के बादशाह शाहरुख़ खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ थी, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 227 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने पूरी दुनिया में करीब 423 करोड़ रूपये कमाए.
2. सलमान खान
salman khan highest grossing movies
बॉलीवुड के दबंग खान और सबके भाईजान, सलमान खान ब्लॉकबस्टर फ़िल्में देने में सबसे आगे हैं. इनके करियर की ‘बजरंगी भाईजान’ सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी. फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 320 करोड़ रूपये और वर्ल्डवाइड 932 करोड़ रूपये था.
1. आमिर खान
aamir khan highest grossing movies
आमिर खान अभी तक नंबर 1 पर बने हुए हैं. ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ इनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसने पूरे भारत में लगभग 387 करोड़ रूपये कमाए. इसके साथ ही पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने लगभग 2200 करोड़ रूपये कमा लिए हैं. इनकी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से इन्हें काफी उम्मीदें हैं. हो सकता है यह फिल्म अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

दोस्तों, इनमे से आप फेवरेट सुपरस्टार और उसकी कौन सी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं. 

कृपयापोस्ट को लाइक और शेयर करें. रोजाना ऐसी ही मजेदार और रोचक पोस्ट पढने के लिए हमें सब्सक्राइब करना बिलकुल ना भूलेंधन्यवाद. अगले नए टॉपिक को लेकर हम आपके सामने जल्द ही हाजिर होंगे, तब तक के लिए हँसते रहिये और मुस्कुराते रहिये और देखते रहिये Social18.

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ


  1. Looking to enhance your branding with high-quality stickers? Our service offers vibrant and durable options, perfect for any surface. For those interested in innovative printing techniques, you can explore uv dtf sticker printing to achieve stunning, long-lasting results. Whether for personal or commercial use, our custom stickers are designed to meet your needs. Discover more about our process and options today.

    जवाब देंहटाएं

  2. https://csvisor.de/ E-Mail-Sicherheit ist kein Zufall. Es geht um die richtige Konfiguration von SPF, DKIM, DMARC und ARC. Diese Protokolle schützen vor Spoofing und unautorisiertem Zugriff. Laut BSI-Studien aus dem Jahr 2023 sind falsch eingestellte DNS-Einträge häufige Schwachstellen in Unternehmen. Für eine zuverlässige Sicherheitslage empfiehlt es sich, alle vier Standards konsequent zu implementieren und regelmäßig zu überprüfen. Nur so bleiben sensible Daten geschützt und die Compliance gewährleistet.

    जवाब देंहटाएं