Adsense

शराबी के रोल में सबसे ज्यादा पसंद किये गए ये 5 अभिनेता, क्या शाहिद बनायेंगे नया रिकॉर्ड?



Social18 पर आप सभी का फिर से स्वागत है. हम आपके लिए हर रोज देश और दुनिया से जुडी रोचक ख़बरें, एंटरटेनमेंट और सेलेबस सम्बंधित मजेदार जानकारी, घर बैठे पैसे कैसे कमायें, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, टेक्निकल टिप्स और ट्रिक्स तथा सरकारी नौकरी से संबंधित सभी जरूरी जानकारी लेकर आते रहते हैं. आज के नए टॉपिक के साथ हम फिर से हाजिर हैं.

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारों ने अभी तक ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं, जो सदियों तक याद किये जायेंगे. इन सभी किरदारों मे से शराबी का किरदार अहम है, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, आदित्य रॉय कपूर, अभय देओल सहित कई सितारे नजर आ चुके हैं.

Top 5 Bollywood Actors Who Got Hit Because Of Sharabi Alcoholic Role
बता दें, फिल्म ‘कबीर सिंह’ से अब शाहिद कपूर ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है. अब देखना यह होगा कि क्या शाहिद कपूर इस किरदार को पूरी तरह न्याय दे पाते हैं या नहीं? आज की पोस्ट में हम ऐसे ही 5 फिल्मी सितारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने बड़े पर्दे पर शराबी का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी.

1. अमिताभ बच्चन - शराबी

Top 5 Bollywood Actors Who Got Hit Because Of Sharabi Alcoholic Role
Shahid Kapoor To Compete With Shah Rukh Khan And Amitabh Bachchan With Kabir Singh
अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘शराबी’ में जबरदस्त परफॉरमेंस दी थी, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार को उस समय समीक्षकों ने ना पसंद कर दिया था लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया. इस फिल्म के डायलॉग और गाने बहुत सुपरहिट हुए थे.

2. शाहरुख खान - देवदास

Top 5 Bollywood Actors Who Got Hit Because Of Sharabi Alcoholic Role
Shahid Kapoor To Compete With Shah Rukh Khan And Amitabh Bachchan With Kabir Singh
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह शाहरुख़ खान के करियर की बहतरीन फिल्मों में से एक है. फिल्म में डायलॉग, कहानी, संगीत से लेकर शाहरुख़ खान की अदाकारी तक सभी कुछ एकदम परफेक्ट था. ख़बरों के अनुसार शाहरुख़ खान ने इस रोल को पाने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को ठुकरा दिया था.

3. विजय देवरकोंडा - अर्जुन रेड्डी



Top 5 Bollywood Actors Who Got Hit Because Of Sharabi Alcoholic Role
Shahid Kapoor To Compete With Shah Rukh Khan And Amitabh Bachchan With Kabir Singh
साल 2017 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन’ रेड्डी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. फिल्म में विजय देवरकोंडा के किरदार को काफी तारीफें मिली थी. एक शराबी के रोल में विजय ने अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी. बता दें, शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ इसी फिल्म की रीमेक है. दोनों फिल्मों का निर्देशन संदीप वेंगा ने ही किया है.

4. आदित्य रॉय कपूर - आशिकी 2

Top 5 Bollywood Actors Who Got Hit Because Of Sharabi Alcoholic Role
Shahid Kapoor To Compete With Shah Rukh Khan And Amitabh Bachchan With Kabir Singh
साल 1990 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ का रीमेक 2013 में बनाया गया था. लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे. फिल्म में आदित्य कपूर ने एक शराबी का किरदार निभाया था जो दर्शकों को बेहद पसंद आया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके अलावा इस फिल्म का संगीत बेहद ही लोकप्रिय हुआ था.

5. अभय देओल - देव डी

Top 5 Bollywood Actors Who Got Hit Because Of Sharabi Alcoholic Role
Shahid Kapoor To Compete With Shah Rukh Khan And Amitabh Bachchan With Kabir Singh
फिल्म ‘देवदास’ के नक्शे कदम पर चलते हुए अनुराग कश्यप ने ‘देव डी’ का निर्माण किया. लीड रोल में अभय देओल, माही गिल और कल्कि कोचलिन शामिल थे. फिल्म में तीनों की जुगलबंदी काम कर गई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई. बता दें, यह नए जामने की देवदास थी, जिसमे सब कुछ एक अलग तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाया गया था. बता दें, यह फिल्म अभय देओल के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी.

दोस्तों, इनमे से शराबी के किरदार में सबसे बेस्ट कौन सा अभिनेता लगा? शाहिद कपूर को शराबी के किरदार में देखकर आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट कर अपनी राय देना ना भूलें.

कृपयापोस्ट (Shahid Kapoor to Compete With Shahrukh Khan, Amitabh Bachchan and these actors with Kabir Singh) को लाइक और शेयर करें. रोजाना ऐसी ही मजेदार और रोचक पोस्ट पढने के लिए हमें फॉलो करना बिलकुल ना भूलेंधन्यवाद. अगले नए टॉपिक को लेकर हम आपके सामने जल्द ही हाजिर होंगे, तब तक के लिए हँसते रहिये और मुस्कुराते रहिये और देखते रहिये Social18.

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

  1. 647259033A
    In the rapidly evolving world of digital printing, staying updated with the latest technology is essential for success. Many professionals turn to resources like DTFhub for valuable insights and innovative solutions. By integrating these advancements, businesses can improve efficiency and product quality, ultimately gaining a competitive edge. Embracing such platforms ensures that companies remain at the forefront of the industry.

    जवाब देंहटाएं

  2. When considering options for custom apparel, many customers turn to innovative solutions like etsy dtf transfers to achieve vibrant and durable designs. These transfers are easy to apply and offer a professional finish, making them a popular choice for small businesses and hobbyists alike. Whether you're creating personalized t-shirts or other fabric items, exploring etsy dtf transfers can help enhance your product quality. Overall, they provide a cost-effective and efficient way to produce high-quality custom garments.

    जवाब देंहटाएं