Adsense

सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म ‘भारत’ का टीज़र हुआ रिलीज़, फिल्म होगी राष्ट्र को समर्पित





Social18 पर आप सभी का फिर से स्वागत है. हम आपके लिए हर रोज देश और दुनिया से जुडी रोचक ख़बरें, एंटरटेनमेंट और सेलेबस सम्बंधित मजेदार जानकारी, घर बैठे पैसे कैसे कमायें, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, टेक्निकल टिप्स और ट्रिक्स तथा सरकारी नौकरी से संबंधित सभी जरूरी जानकारी लेकर आते रहते हैं. आज के नए टॉपिक के साथ हम फिर से हाजिर हैं.

दोस्तों, सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं. वर्तमान में ये बॉक्स ऑफिस के किंग कहे जाते हैं. फिलहाल हर किसी की निगाहें सलमान खान की आने वाली बहुचर्चित फिल्म ‘भारत’ पर टिकी हैं. किसी को अंदाजा भी नहीं था की इस 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर सलमान अपनी फिल्म ‘भारत’ का टीज़र रिलीज़ करेंगे. जी हाँ आज ही फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है और यह एक ऐसे कॉमन मेन की कहानी है जो अपने राष्ट्र के लिए हमेशा तत्पर रहता है.
salman khan bharat movie teaser
'भारत' के टीज़र में सलमान की आवाज में एक डायलॉग भी सुनने को मिलेगा. “कुछ रिश्ते ज़मीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनो ही थे.” फिल्म का टीज़र सलमान ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से शेयर किया है, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया है.
salman khan and katrina kaif in bharat film
'भारत' के टीज़र के निर्माता गुलशन कुमार और टी-सीरीज, फिल्म के स्टूडियो (सलमान खान फिल्म्स और रीयल लाइफ प्रोडक्शंस) और निर्देशक अली अब्बास जफर को क्रेडिट देते के साथ शुरू होता है. लेकिन स्टार कास्ट की बात की जाए तो अभी केवल सलमान खान का नाम ही दिखाया गया है.
bharat movie first look
टीज़र में भारत का नक्शा भी दिखाया गया है. यह पूरी तरह स्पष्ट है कि फिल्म इस साल ईद 2019 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, नूरा फतेही, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं. इसी महीने की शुरुआत में फिल्म का पहला शूट शेड्यूल ख़त्म हुआ था. इसका दूसरा शेड्यूल पूरा करने के लिए फिल्म की टीम इस समय माल्टा में शूटिंग कर रही है.
salman khans gift for us as bharat teaser release on independence day
साल 2016 की फिल्म ‘सुल्तान’ और 2017 की रिलीज़ ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद अली अब्बास ज़फर के साथ सलमान खान की यह फिल्म तीसरी फिल्म होगी. पिछली दोनों फ़िल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. साथ में इन सभी फिल्मों ने विदेशों में अच्छी कमाई की थी.
bharat first look
बता दें, लीड एक्ट्रेस के रोल में पहले प्रियंका चोपड़ा को चुना गया था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते प्रियंका इस फिल्म को छोड़कर चली गई हैं. इसलिए फिल्म में कटरीना कैफ की एंट्री हो गई है. दर्शकों को शुरू से ही सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी पसंद आती रही है. इसलिए इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.
दोस्तों, फिल्म का टीज़र आपको कैसा लगा? क्या यह सलमान की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पायेगी? कमेंट जरूर करें.

कृपया, पोस्ट को लाइक और शेयर करें. रोजाना ऐसी ही मजेदार और रोचक पोस्ट पढने के लिए हमें सब्सक्राइब करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद. अगले नए टॉपिक को लेकर हम आपके सामने जल्द ही हाजिर होंगे, तब तक के लिए हँसते रहिये और मुस्कुराते रहिये और देखते रहिये Social18.

एक टिप्पणी भेजें

5 टिप्पणियाँ

  1. Slots by Pragmatic Play - AprCasino
    Pragmatic Play. Pragmatic Play. Pragmatic Play. Slot Machine. The poormansguidetocasinogambling Dog House. apr casino Slots. Wild West Gold. 최고의 온라인카지노사이트 Pragmatic Play. Jackpot titanium metal trim Party. 우리카지노octcasino

    जवाब देंहटाएं