On This Day : What Happened Today In History – 9 October?
दोस्तों, आज हम आप सभी रीडर्स के कुछ ऐसी महत्वपूर्ण
घटनाओं और ख़बरों को लेकर आये हैं जो आज के दिन यानि इतिहास में 9
October से जुड़ी हैं. सभी को
ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी आने वाली परीक्षाओं की तैयारी आसानी से करें.
तो आइये जानते हैं
आखिर देश और दुनिया के इतिहास में 9 अक्टूबर का दिन कितना महत्वपूर्ण है?
Education से सम्बंधित सभी पोस्ट एक साथ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक
करें : CLICK HERE
Today in History: What Happened on 9 October in the Past History?
देश और दुनिया के
इतिहास में 9 अक्टूबर को
हुई कुछ अहम घटनाओं और मुख्य ख़बरों की जानकारी
पढ़ें :-
1446 : कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार
प्रकाशन 1446 को कोरिया में हुआ.
1558 : वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना 1558 में की गई.
1624 : शाहजहाँ और मुमताज़ महल (नूरजहाँ) का
सबसे छोटा पुत्र मुराद बख़्श का जन्म 1624 में हुआ.
1708 : स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई
जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है उसकी 1708 में स्वीडन की पराजय के
साथ समाप्त हुई.
1776 : अमेरिकी संसद ने 1776 में आधिकारिक
तौर पर देश का नाम यूनाइटेट कॉलोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया.
1826 : हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े
सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म 1826 में हुआ.
1855 : अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने 1855 में सिलाई मशीन
मोटर का पेटेंट कराया.
Today History : 8 October का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 8 अक्टूबर का दिन
1865 : अमेरिका के पेंसिलवेनिया में 1865 को तेल के लिए
भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई थी.
1870 : राजज्ञा के माध्यम से रोम को 1870 में आधिकारिक
रूप से इटली में शामिल किया गया.
1873 : भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक
सचिव विलियम एस मारिस का जन्म 1873 में हुआ.
1874 : स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड
पोस्टल यूनियन की स्थापना 1874 में की गई.
1874 : सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और
जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने 1874 में एक संधि पर हस्ताक्षर
किये. तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ.
1876 : स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम
बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने 1876 में पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की.
दोनों के बीच दो मील की दूरी थी. इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों
ने बातचीत की थी.
Today History : 7 October का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 7 अक्टूबर का दिन
1877 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा
उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म 1877 में हुआ.
1888 : अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज
वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए 1888 में पहली बार
खोला गया.
1897 : स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व
मुख्यमंत्री, तमिलनाडु मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म 1897 में हुआ.
1914 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की
सेना ने 1914 को बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया.
1920 : अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ
मुस्लिम विश्वविद्यालय में 1920 को रूपांतरित हुआ.
1922 : लंदन महानगर पुलिस सेवा आयुक्त सर
विलियम हॉरवुड को 1922 में आर्सेनिक भरे चॉकलेट की जहर का शिकार बनाया
गया.
Today History : 6 October का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 6 अक्टूबर का दिन
1930 : अमेरिका में 1930 को पहली महिला
पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के
ग्लेनडेल में उतरी.
1940 : गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन का जन्म 1940 में हुआ.
1942 : स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने 1942 में लाहौर जेल
गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया.
1945 : प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद
अमजद अली खान का जन्म 1945 में हुआ.
1946 : वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले
इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री 1946 में हुई.
1949 : स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी.
राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन 1949 में किया.
Today History : 5 October का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 5 अक्टूबर का दिन
1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 1954 को भूकंप से 1400 लोग मरे.
1962 : अर्जेंटीना का फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी
लुइस बुरुसागा का जन्म 1962 में हुआ.
1962 : अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र 1962 को बना.
1967 : अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी
क्रांतिकारी चे ग्वेरा का निधन 1967 में हुआ.
1967 : अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी
क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या 1967 में हुई.
1976 : इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की
मुंबई और लंदन के बीच 1976 में शुरु.
Today History : 4 October का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 4 अक्टूबर का दिन
1988 : पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी
सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन 1988 में हुआ.
1991 : लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में जापान से
बाहर पहली सूमो रेसलिंग प्रतियोगिता 1991 को आयोजित हुई.
1997 : इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो
को साहित्य का नोबल पुरस्कार 1997 में दिया गया.
1998 : पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 1998 में इस्लामी
शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया.
2002 : भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के
रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा 2002 में की गई.
2005 : यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण 2005 में विफल हुआ.
Today History : 3 October का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 3 अक्टूबर का दिन
2006 : भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन 2006 में हुआ.
2006 : गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की
घोषणा 2006 में की.
2007 : चीन ने 2007 में भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया.
2008 : केन्द्र सरकार ने 2008 में तेल को
माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई.
2009 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2009 में लूनर
क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया.
2012 : इराक में 2012 को बम हमले में
सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल.
2012 : लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में 2012 को अहम भूमिका
अदा करने वाली मलाला को तालिबान ने उस समय गोली मारी थी, जब वह स्कूल जा
रही थीं.
2015 : भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध
संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन 2015 में हुआ.
उम्मीद करते हैं कि
भविष्य में आने वाली लगभग सभी परीक्षाओं में इन सवालों को पढ़कर आपको काफी मदद मिल
सकती है. इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें और अपने सभी ग्रुप में शेयर भी करें.
धन्यवाद.
1 टिप्पणियाँ
8F7AD341A8
जवाब देंहटाएंgüvenilir takipçi satın alma
Oyun İndirme Siteleri
Para ile Takipçi
Telegram Para Kazanma
Coin Kazanma