दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ‘मोहरा’ फिल्म अपने समय की ब्लॉकबस्टर
फिल्मों में से एक थी. आज इस फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 25 साल
हो चुके हैं. क्योंकि यह फिल्म आज ही के दिन यानी 1 जुलाई को रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म को साल 1994 में
सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था. आज की पोस्ट में हम इस फिल्म से जुड़ी कुछ
मजेदार बातें लेकर आये हैं.
![]() |
| 7 Unknown Facts About Akshay Kumar And Suniel Shetty Starrer Blockbuster Film Mohra |
1. Mohra Starcast: इस फिल्म की स्टारकास्ट में अक्षय कुमार, सुनील
शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह, गुलशन ग्रोवर सहित कई बड़े सितारे
शामिल थे. इसके अलावा फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया था.
2. Mohra Budget & Box Office Collection: करीब 3.75 करोड़ रूपये
के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12.01 करोड़
रूपये का शानदार कलेक्शन किया था. इसके अलावा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22.64
करोड़ रूपये हुआ था. यदि वर्तमान के हिसाब इस फिल्म के कलेक्शन को एडजस्ट किया जाए
तो यह 207
करोड़ रूपये के आस पास बनेगा.
3. बता दें, उस समय इस फिल्म को कुल 220
स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया था फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
यह फिल्म साल 1994 की
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म थी. पहले नंबर पर सलमान खान
स्टारर ‘हम आपके हैं कौन’ थी.
4. इस फिल्म का संगीत उस साल बेहद पॉपुलर हुआ
था. सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के बाद इस फिल्म का संगीत साल 1994 में
सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम में से था. इस फिल्म का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त
मस्त’ सबसे ज्यादा पसंद किया गया था.
5. बताया जाता है इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के
लिए सबसे पहले दिव्या भारती को कास्ट किया गया था लेकिन वह इस फिल्म के लिए एक
सप्ताह में कुल 5 दिन ही दे पा रही थी इसलिए इस फिल्म के रवीना टंडन को लिया गया
था. बता दें, कुछ समय बाद ही दिव्या भारती का देहांत हो गया था.
6. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और
सुनील शेट्टी को पहली बार एक साथ देखा गया था. इसके बाद इन तीनों ने कई बड़ी
फिल्मों में साथ में काम किया.
7. ख़बरों के अनुसार इस फिल्म का गाना ‘टिप टिप
बरसा पानी’ को अक्षय कुमार दोबारा से अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी में दिखाने वाले हैं.
इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में हैं.
दोस्तों, ब्लॉकबस्टर फिल्म
‘मोहरा’ के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट कर
अपनी राय देना ना भूलें.
कृपया, पोस्ट (7 Unknown Facts About Akshay Kumar And Suniel Shetty Starrer Blockbuster Film Mohra) को लाइक और शेयर करें. रोजाना ऐसी ही मजेदार और रोचक पोस्ट पढने के लिए हमें फॉलो करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद. अगले नए टॉपिक को लेकर हम आपके सामने जल्द ही हाजिर होंगे, तब तक के लिए हँसते रहिये और मुस्कुराते रहिये और देखते रहिये Social18.

4 टिप्पणियाँ
5CE913C5
जवाब देंहटाएंForum
Forum
Forum
Forum
Forum
Forum
Forum
Forum
Forum
AB42A9FF
जवाब देंहटाएंArtvin
Adıyaman
Niğde
Muş
Bilecik
Giresun
Burdur
Uşak
Kırklareli
2E1F230F
जवाब देंहटाएंŞırnak
Kastamonu
Kayseri
Elazığ
Van
Afyon
Çanakkale
Balıkesir
Kırşehir
EAB6E318
जवाब देंहटाएंAdalar
Beykoz
Dörtyol
Karamürsel
Turgutreis
Saray
Seferihisar
Kuşadası
Kınık