Social18 पर आप सभी का फिर से स्वागत है. हम आपके लिए हर रोज देश और दुनिया से जुडी रोचक ख़बरें, एंटरटेनमेंट और सेलेबस सम्बंधित मजेदार जानकारी, घर बैठे पैसे कैसे कमायें, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, टेक्निकल टिप्स और ट्रिक्स तथा सरकारी नौकरी से संबंधित सभी जरूरी जानकारी लेकर आते रहते हैं. आज के नए टॉपिक के साथ हम फिर से हाजिर हैं.
दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस साल
की बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म ‘टोटल धमाल’ 22 फरवरी को रिलीज़ होने के लिए तैयार है. बता
दें, यह फिल्म धमाल फ्रेंचाजी की तीसरी फिल्म है, जिसे इस बार अजय देवगन ने भी
प्रोडूस किया है. अभी तक इस फिल्म के कई पोस्टर रिलीज़ हो चुके हैं, जिनके बाद
दर्शकों में फिल्म के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है.
फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज़
किया जायेगा. फिल्म की स्टारकास्ट में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय
मिश्रा प्रमुख हैं. आज की पोस्ट में हम फिल्म से जुडी उन 5 चीजों के बारे में
चर्चा करेंगे, जो फिल्म को बड़ा बनाती हैं और फिल्म देखने पर भी सभी को मजबूर
करेंगी.
1. जंगल की पृष्ठभूमि
जानवरों
के साथ-साथ पोस्टरों के बैकग्राउंड में कई जगह जंगल का हिस्सा भी दिखाया गया है.
इससे ये उम्मीद लगाईं जा रही है कि फिल्म में जंगल का एडवेंचर भी देखने को मिलेगा.
जो किसी भी बॉलीवुड फिल्मे के लिए काफी दिलचस्प होगा.
2. विचित्र जोड़ी और पागलपन
जैसा
कि आप सभी जानते हैं कि इससे पहले अरशद वारसी और जावेद जाफरी को आदि और मानव
के किरदार में दर्शक पहले ही पसदं कर चुके हैं. इसके साथ ही गोलमाल जोड़ी अजय देवगन
और अरशद वारसी को दोबारा साथ में देखना बेहद ही दिलचस्प हो सकता है.
3. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की सदाबहार जोड़ी
वैसे
तो अनिल कपूर और माधुरी ने कई फिल्मों में साथ अभिनय किया है. लेकिन कई सालों बाद
इन्हें साथ में बड़े पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा. पहली बार इन्हें साथ में
किसी कॉमेडी फिल्म में देखा जायेगा. उम्मीद है इन दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को
खूब पसंद आएगी.
4. फर्स्ट लुक में जानवरों का दिखाया जाना
फिल्म
के फर्स्ट लुक में अजय देवगन के के कंधे पर एक बंदर को दिखाया गया है. इसके बाद
बाकि दो पोस्टरों में भी शेर और हाथी जैसे कई जानवरों को दिखाया गया है. इससे साफ़
जाहिर होता है कि फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार ने इस बार कुछ नया करने की कोशिश
की है. इन जानवरों को किस तरह से दिखाया गया है यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा. इस
बारे में आप क्या कहते हैं?
5. एक्शन
कुछ
समय पहले ही फिल्म के सेट से अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की कुछ तस्वीरें सामने
आई थी. जिससे ये पता चलता है कि फिल्म में एक्शन सीन भी दिखाए गये हैं. निर्देशक
इंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने 300 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई है और शूटिंग के
दौरान बॉडी-डबल्स का भी इस्तेमाल नहीं किया है.
दोस्तों, टोटल धमाल के बारे में आपकी क्या राय
है? क्या यह बॉक्स ऑफिस पर नया मुकाम हासिल कर पायेगी? कमेंट कर अपनी राय जरूर
दें.
कृपया, पोस्ट को लाइक और शेयर करें. रोजाना ऐसी ही मजेदार और रोचक पोस्ट पढने के लिए हमें सब्सक्राइब करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद. अगले नए टॉपिक को लेकर हम आपके सामने जल्द ही हाजिर होंगे, तब तक के लिए हँसते रहिये और मुस्कुराते रहिये और देखते रहिये Social18.





1 टिप्पणियाँ
116C34B3E2
जवाब देंहटाएंtürkiye'de en çok oynanan mmorpg oyunlar
anında sms onay
mobil ödeme bozdurma
güvenilir takipçi satın alma
ig takipçi