Adsense

राजकुमार राव ने अक्षय कुमार को भी छोड़ा पीछे, ये हैं इस साल की सबसे ज्यादा कमाऊ फ़िल्में



Social18 पर आप सभी का फिर से स्वागत है. हम आपके लिए हर रोज देश और दुनिया से जुडी रोचक ख़बरें, एंटरटेनमेंट और सेलेबस सम्बंधित मजेदार जानकारी, घर बैठे पैसे कैसे कमायें, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, टेक्निकल टिप्स और ट्रिक्स तथा सरकारी नौकरी से संबंधित सभी जरूरी जानकारी लेकर आते रहते हैं. आज के नए टॉपिक के साथ हम फिर से हाजिर हैं.

दोस्तों, यह साल पिछले साल से काफी अच्छा साबित हो रहा है. अभी तक कई फ़िल्में सुपरहिट हो चुकी हैं. आज की पोस्ट में हम बॉलीवुड की टॉप 9 फिल्मों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इन फिल्मों के अलावा अभी इस साल और भी कई बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमे 2.0, ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान, जीरो, सिम्बा, टोटल धमाल आदि फ़िल्में शामल हैं, जो नए रिकॉर्ड बना सकती हैं.
1. पद्मावत

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर स्टारर पद्मावत इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में ही 114 करोड़ रुपये कमा लिए थे और पूरे भारत में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
2. संजू

संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने बनाया था और लीड रोल में रणबीर कपूर थे. फिल्म ने कुल 342 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का बिज़नेस किया था.
3. रेस 3

मल्टीस्टारर ‘रेस 3’ में सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर और जैकलिन फर्नांडीज थे. फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 166 करोड़ कमा लिए थे.
4. बागी 2

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की ‘बागी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसने करीब 165 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
5. राज़ी

आलिया भट्ट स्टारर ‘राज़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने लगभग 124 करोड़ रूपये कमाए थे.
6. स्त्री

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत ‘स्त्री’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 110 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
7. सोनू के टीटू की स्वीटी

लव रंजन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने नई स्टारकास्ट होने के बावजूद काफी अच्छा बिज़नेस किया था. यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी है. फिल्म ने करीब 109 करोड़ रुपये कमाए थे.
8. गोल्ड

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 105 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है.
9. रेड

बॉलीवुड के सिंघम के नाम से मशहूर अजय देवगन की ‘रेड’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. फिल्म में इलियाना डीक्रूज़ भी थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 103 करोड़ का कलेक्शन किया था.

दोस्तों, इनमे से आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है? कमेंट कर हमे जरूर बताएं.

कृपया, पोस्ट को लाइक और शेयर करें. रोजाना ऐसी ही मजेदार और रोचक पोस्ट पढने के लिए हमें सब्सक्राइब करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद. अगले नए टॉपिक को लेकर हम आपके सामने जल्द ही हाजिर होंगे, तब तक के लिए हँसते रहिये और मुस्कुराते रहिये और देखते रहिये Social18.

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

  1. EE3DFAA03F
    For those interested in digital fabrication and 3D printing, https://dtfhub.com/ offers a wealth of resources and community support. Whether you're a beginner or an experienced maker, exploring their tutorials and forums can be incredibly helpful. The platform provides up-to-date information on the latest trends and techniques in the industry. To learn more, visit https://dtfhub.com/.

    जवाब देंहटाएं