Social18 पर आप सभी का फिर से स्वागत है. हम आपके लिए हर रोज देश और दुनिया से जुडी रोचक ख़बरें, एंटरटेनमेंट और सेलेबस सम्बंधित मजेदार जानकारी, घर बैठे पैसे कैसे कमायें, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, टेक्निकल टिप्स और ट्रिक्स तथा सरकारी नौकरी से संबंधित सभी जरूरी जानकारी लेकर आते रहते हैं. आज के नए टॉपिक के साथ हम फिर से हाजिर हैं.
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रोहित शेट्टी
अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. फिल्म में अक्षय
कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं. इस फिल्म की घोषणा उन्होंने रणवीर सिंह की
फिल्म ‘सिम्बा’ के दौरान ही कर दी थी. बता दें, ‘सिम्बा’ में अक्षय कुमार के ‘सूर्यवंशी’
अवतार को दिखाया भी गया था.
आपकी
जानकारी के लिए बता दें लीड किरदारों के बाद अब रोहित शेट्टी को फिल्म के लिए नया
विलेन भी मिल गया है. जी हाँ, अक्स, गुलाल और मॉम जैसी बड़ी फिल्मों में नेगेटिव
किरदार निभा चुके अभिमन्यु सिंह, अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर
आयेंगे. अभिमन्यु बॉलीवुड के अलावा साउथ की भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.
रोहित
शेट्टी की आखिरी फिल्म ‘सिम्बा’ में विलेन का किरदार सोनू सूद ने निभाया था. फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. ‘सूर्यवंशी’ में नेगेटिव रोल मिलने के बाद
अभिमन्यु ने बताया कि “रोहित सर ने मुझे तमिल की एक्शन और थ्रिलर फिल्म ‘थीरान’
देखकर यह फिल्म ऑफर की है. ‘थीरान’ में मेरे किरदार को देखने के बाद रोहित सर ने
मुझे फ़ोन किया और कहा कि बधाई हो तुम्हे ‘सूर्यवंशी’ में काम मिल गया है.”
अभिमन्यु
ने ‘सूर्यवंशी’ में विलेन के किरदार का ज्यादा खुलासा नहीं किया लेकिन उन्होंने
इतना जरूर बताया कि वह फिल्म में एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं,
जिसने देश के सभी पुलिसवालों के खिलाफ एक जंग छेड़ी हुई है. इसके अलावा फिल्म
अक्षय कुमार एक एटीएस चीफ का किरदार निभा रहे हैं, जिसके फर्स्ट लुक पोस्टर पहले
ही रिलीज़ हो चुके हैं.
हाल
ही में अक्षय कुमार के माँ के किरदार में बधाई हो एक्ट्रेस नीना गुप्ता को साइन
किया गया है. बता दें, इस फिल्म की शूटिंग पिछले 10 दिन से
मुंबई में चल रही है. इसके बाद इस फिल्म की बाकी शूटिंग बैंकॉक, हैदराबाद और गोवा
में की जाएगी. ख़बरों के अनुसार इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी स्पेशल
रोल करते नजर आयेंगे.
दोस्तों, क्या अक्षय कुमार इस फिल्म से दोबारा एक्शन
अभिनेता के रूप में धमाल मचा पाएंगे? कमेंट कर अपनी राय जरूर दें.
कृपया, पोस्ट (Rohit Shetty's Sooryavanshi Villain Confirms it will be Akshay Kumar vs Abhimanyu Singh) को लाइक और शेयर करें. रोजाना ऐसी ही मजेदार और रोचक पोस्ट पढने के लिए हमें फॉलो करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद. अगले नए टॉपिक को लेकर हम आपके सामने जल्द ही हाजिर होंगे, तब तक के लिए हँसते रहिये और मुस्कुराते रहिये और देखते रहिये Social18.

2 टिप्पणियाँ
2B5CFF3C45
जवाब देंहटाएंkiralık hacker
hacker arıyorum
kiralık hacker
hacker arıyorum
belek
32D10BFB8C
जवाब देंहटाएंInstagram İzlenme Hilesi
Tiktok Ücretsiz İzlenme
Youtube Ücretsiz Beğeni
Kwai Beğeni Hilesi
Linkedin Beğeni Hilesi
Shorts İzlenme Hilesi
Tumblr Ücretsiz Beğeni
Pinterest Ücretsiz Takipçi
Cami Avizesi