On This Day : What Happened Today In History – 4 September?
दोस्तों, आज हम आप सभी रीडर्स के कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं और ख़बरों को लेकर आये हैं जो आज के दिन यानि इतिहास में 4 September से जुड़ी हैं. सभी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से करें.
तो आइये जानते
हैं आखिर देश और दुनिया के इतिहास में 4 सितम्बर
का दिन कितना महत्वपूर्ण है?
Education से सम्बंधित सभी पोस्ट एक साथ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : CLICK HERE
Today in History: What Happened on 4 September in the Past History?
देश और दुनिया के इतिहास में 4 सितम्बर को हुई कुछ अहम घटनाओं और मुख्य ख़बरों की जानकारी पढ़ें :-
1665 : मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर 4 सितंबर 1665 को हस्ताक्षर हुए.
1781 : स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना आज ही के दिन 1781 में की गयी.
1825 : प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को हुआ था.
1880 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का जन्म 4 सितंबर 1880 को हुआ था.
1888 : महात्मा गांधी ने 1888 में इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की.
1888 : आज ही अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज ईस्टमैन को रोल फिल्म कैमरा का पेटेंट मिला था और इसी के साथ उन्होने अपना ट्रेडमार्क कोडेक रजिस्टर करवा लिया था. एक समय कोडेक फोटोग्राफी फिल्म के बाजार की 90 फीसद मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ी कफ़नी थी.
Today History : 3 September का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 3 सितम्बर का दिन
1894 : भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का जन्म 1894 को हुआ था.
1895 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म 1895 को हुआ था.
1906 : हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक नंददुलारे वाजपेयी का जन्म 4 सितंबर 1906 को हुआ था.
1912 : भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक मोहनलाल विष्णु पंड्या का निधन 1912 को हुआ था.
1941 : भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म 4 सितंबर 1941 को हुआ था.
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने 1944 में बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया.
भारत में 1946 को अंतरिम सरकार का गठन किया गया.
Today History : 2 September का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 2 सितम्बर का दिन
1952 : भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 1952 को हुआ था.
भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म 1962 को हुआ था.
1967 : 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में 1967 को आया महाराष्ट्र का कोयना बांध, 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.
1969 : उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान 4 सितंबर 1969 को हुआ.
1971 : दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर लांस क्लूजनर का जन्म 4 सितंबर 1971 को हुआ था.
1985 : 73 सालों के बाद समुद्र में 4 सितंबर 1985 को डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं. टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे.
1997 : आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का निधन 4 सितंबर 1997 को हुआ
1998 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 4 सितंबर 1998 को आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न.
Today History : 1 September का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 1 सितम्बर का दिन
1998 : 4 सितंबर 1998 को अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने पी.एच.डी करने के दौरान गूगल की स्थापना की थी. आज गूगल इंटरनेट की दुनिया में सबसे बड़ा नाम है. गूगल को अपना नाम एक गलत शब्द से मिला था. इसका मूल शब्द था गूगोल. इसका मतलब होता है एक के आगे सौ जीरो.
1999 : ईस्ट तिमोर में आज ही के दिन 1999 में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया.
2000 : श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर आज ही के दिन 2000 में श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये.
2000 : सिडनी में 4 सितंबर 2000 को 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ हुआ.
2001 : अमेरिकी सीनेट ने आज ही के दिन 2001 में राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी.
2001 : श्रीलंका ने 4 सितंबर 2001 को मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया.
2002 : 4 सितंबर 2002 को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई.
Today History : 31 August का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 31 अगस्त का दिन
2002 : थाईलैंड के सट्टाहिम में आज ही के दिन 2002 में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू हुई.
2003 : सिंगापुर के मुद्दे पर 4 सितंबर 2003 को विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल.
2004 : ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को आज ही के दिन 2004 में ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया.
2005 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री
गिरिजा प्रसाद कोइराला को 4 सितंबर 2005 को गिरफ़्तार किया गया .
2006 : ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरण विद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन 4 सितंबर 2006 को हुआ.
2007 : ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को आज ही के दिन 2007 में ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया.
2008 : मायावती सरकार ने आज ही के दिन 2008 में उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया.
2008 : केन्द्रीय कैबिनेट ने 4 सितंबर 2008 को सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी.
Today History : 30 August का इतिहास - देश और दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त का दिन
2009 : कोयला कंपनी SCCL को 4 सितंबर 2009 को मिनी रत्न कंपनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी.
2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने आज ही के दिन 2009 में असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया.
2012 : पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने आज ही के दिन 2012 में भारत को पहला पदक दिलाया.
2019 : 4 सितंबर 2019 को सिंगापूर के मैडम तुसाद संग्रहालय में भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्री देवी की मोम की मूर्ति की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है.
2019 : 4 सितंबर 2019 को दोपहर साढ़े तीन बजे पंजाब के बाटला में अवैध रूप से चली पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई.
उम्मीद करते हैं कि भविष्य
में आने वाली लगभग सभी परीक्षाओं में इन सवालों को पढ़कर आपको काफी मदद मिल सकती
है. इसलिए सभी को ध्यान से पढ़ें और अपने सभी ग्रुप में शेयर भी करें. धन्यवाद.
2 टिप्पणियाँ
6932742B
जवाब देंहटाएंSiirt
Muğla
Şırnak
Gümüşhane
Kilis
Uşak
Kastamonu
Rize
Nevşehir
63D4E45F
जवाब देंहटाएंReyhanlı
Gölcük
Korkuteli
Balgat
Yenişehir
Erdek
Karesi
Karabağlar
İnegöl