Social18 पर आप सभी का फिर से स्वागत है. हम आपके लिए हर रोज देश और दुनिया से जुडी रोचक ख़बरें, एंटरटेनमेंट और सेलेबस सम्बंधित मजेदार जानकारी, घर बैठे पैसे कैसे कमायें, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, टेक्निकल टिप्स और ट्रिक्स तथा सरकारी नौकरी से संबंधित सभी जरूरी जानकारी लेकर आते रहते हैं. आज के नए टॉपिक के साथ हम फिर से हाजिर हैं.
दोस्तों, आने वाली जिस किसी भी फिल्म का क्रेज ज्यादा होता है वह पहले
दिन अच्छी कमाई कर ही लेती है. फिल्म कैसी है यह तो रिलीज़ के अगले ही दिन दर्शकों
को पता चल पाता है. क्योंकि काफी दर्शक पब्लिक और क्रिटिक्स के रिव्यु पढ़कर ही
फिल्म देखने जाते हैं. बिलकुल ऐसा ही आमिर खान स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के साथ
हुआ. खैर, आज की पोस्ट में हम बॉलीवुड की
उन टॉप 10 फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की
लेकिन वास्तव में फ्लॉप साबित हुई.
1. तलाश
साल 2012
में रिलीज़ हुई आमिर खान और करीना कपूर स्टारर 'तलाश' ने पहले दिन
13.50 करोड़ रूपये की कमाई की थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई.
2. बेशरम
इस फिल्म
में रणबीर कपूर के माता पिता ने भी इनके साथ काम किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर
बुरी तरह फ्लॉप हुई. हालाँकि पहले दिन फिल्म ने करीब 21.56 करोड़ रूपये का कलेक्शन
किया था.
3. हमशकल्स
साजिद खान
के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को दर्श्कानो ने नकार दिया. फिल्म ने पहले दिन
12.50 करोड़ रूपये का बिज़नेस किया था. फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट भी फिल्म को नहीं
बचा पाई. फिल्म में रितेश देशमुख, सैफ अली खान और राम
कपूर थे.
4. सिंह इज ब्लिंग
प्रभु देवा
के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.67 करोड़ रूपये का
शानदार कलेक्शन किया था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई.
5. शानदार
शाहिद कपूर
और आलिया भट्ट ने इस फिल्म में पहली बार साथ काम किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी
तरह फ्लॉप हुई. लेकिन फिल्म की पहले दिन की कमाई करीब 13.10 करोड़ रूपये थी.
6. ट्यूबलाइट
कबीर खान
की इस फिल्म में सलमान और सोहेल खान थे. फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थी.
लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म असफल रही. फिल्म ने पहले दिन 21.15 करोड़ रूपये की
शानदार कमाई की थी.
7. जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख़ खान
और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 14.69 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया
था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.
8. बादशाहो
अजय देवगन,
इमरान हाशमी और विद्युत् जामवाल स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 12.60 करोड़ रूपये का
बिज़नेस किया लेकिन फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई.
9. जग्गा जासूस
रणबीर कपूर
और कैटरीना कैफ अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन 8.21 करोड़ रूपये की कमाई की. लेकिन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.
10. रेस 3
यह सलमान
खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप में से एक साबित हुई. हालाँकि फिल्म का पहले दिन
का कलेक्शन 27.69 करोड़ रूपये था. लेकिन इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन
गिरता ही चला गया.
11. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
यशराज बैनर
के तहत बनी इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के होने के बाद भी फिल्म बॉक्स
ऑफिस पर अभी तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है. हालाँकि फिल्म ने पहले दिन 52.25
करोड़ रूपये कमा कर अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर
फ्लॉप साबित हुई.
दोस्तों, इनमे से ऐसी कौन सी फिल्म है, जिसे देखकर आपको लगता है कि यह
फ्लॉप नहीं होनी चाहिए थी? कमेंट कर अपनी राय जरूर दें
कृपया, पोस्ट को लाइक और शेयर करें. रोजाना ऐसी ही मजेदार और रोचक पोस्ट पढने के लिए हमें सब्सक्राइब करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद. अगले नए टॉपिक को लेकर हम आपके सामने जल्द ही हाजिर होंगे, तब तक के लिए हँसते रहिये और मुस्कुराते रहिये और देखते रहिये Social18.

2 टिप्पणियाँ
1EB3F8B710
जवाब देंहटाएंTakipçi Satın Al
Whiteout Survival Hediye Kodu
Erasmus
Dragon City Elmas Kodu
Hay Day Elmas Kodu
6141F382
जवाब देंहटाएंÇorum
Ağrı
Afyon
Muş
Siirt
Sivas
Malatya
Mardin
Düzce